Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

इंदौर कलेक्टर की शहरवासियों से खास अपील, ब्लैकआउट के दौरान जरूर करें ये काम

इंदौर : पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच देश भर के साथ साथ मध्य प्रदेश के 5 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा और ब्लैकआउट हो जाएगा। इसी बीच इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा है कि ब्लैक आउट के समय सड़क पर चलने वाले वाहन भी लाइट बंद करें।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि ब्लैक आउट के समय अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर लाइट बंद करें। एंबुलेंस को रास्ता दें। ब्लैक आउट के समय एंबुलेंस का मूवमेंट जारी रहेगा। वहीं इस दौरान लोगों को घरों के पर्दें लगाएं जाने की भी सलाह दी है। बता दें कि इंदौर में 7 बजे से ब्लैकआउट का टाइम शुरू होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.