
आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस, नहीं मिले तो उनकी मां से की मारपीट… मौत के बाद सड़कों पर उतरे लोग
बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के झबूचक गांव में एक महिला की पुलिस की पिटाई से मौत की हो गई. मृतक महिला की पहचान सतेंद्र बिंद की पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है. महिला की मौत के बाद लोगों ने पालीगंज मसौढ़ी रोड पर इचीपुर के पास शव को रखकर आगजनी कर जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद पालीगंज अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.
इसके बाद पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह समझा बुझाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया. मृतक महिला राधिका देवी की बहू जीरा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लगभग 12 से 1 बजे के आसपास जब हम लोग घर में सोए हुए थे, तब दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस दूसरे के घर की छत से होते हुए हमारे घर पर आई. आते ही पुलिस हमको और हमारी सासू मां को मारने लगी और धक्का दे दिया, जिससे सासू मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.