Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

आज Jalandhar दौरे पर CM मान, देने जा रहे बड़ा तोहफा

जालंधर: विश्वप्रसिद्ध स्पोर्ट्स सिटी जालंधर को 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का तोहफा मिलने जा रहा है। बुधवार 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर गौतम जैन, राज्यसभा सांसद व एलपीयू चांसलर डॉ. अशोक मित्तल और आप नेता नितिन कोहली के अथक प्रयासों से इस प्रोजैक्ट को पुनर्जनम मिला। पुराने ठेकेदार को फिर से काम शुरू करने के लिए राजी किया गया, जिससे दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी और समय की बचत हुई।

खास  बात यह है कि 2008 में 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट राजनीतिक और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार रहा। अकाली-भाजपा सरकार में मेयर राकेश राठौर ने इसे शुरू किया, लेकिन जल्दबाजी में पुराने स्टेडियम को तुड़वाने का फैसला उनकी भूल साबित हुआ। बाद में मेयर सुनील ज्योति और कांग्रेस सरकार भी इसे गति नहीं दे पाए। नतीजतन, प्रोजेक्ट 77 करोड़ तक सिमट गया। 2022 में जालंधर स्मार्ट सिटी कंपनी ने चंडीगढ़ की एएस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लि. को 77 करोड़ का टैंडर दिया, लेकिन कंपनी का काम केवल चारदीवारी बनाने तक सीमित रहा। 2023 में टैंडर रद्द कर कंपनी की 4 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त की गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन मेयर वनीत धीर ने ठेकेदार से बातचीत कर प्रोजेक्ट को फिर से पटरी पर लाया।

बनने जा रहे स्पोर्ट्स हब में होंगी ये सुविधाएं

– क्रिकेट स्टेडियम

– एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड

– 7-साइड फुटबॉल ग्राउंड

– वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, जूडो और योगा हॉल

– मल्टीपर्पस इंडोर स्पोर्ट्स हॉल

– स्केटिंग रिंक, साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, जिमनास्टिक सुविधाएं

– पार्किंग क्षेत्र और पार्कों का सौंदर्यीकरण

शहर का ऑक्सीजन चैम्बर कहा जाता है बर्ल्टन पार्क

1955 में बना बर्ल्टन पार्क क्रिकेट स्टेडियम पंजाब और नॉर्थ जोन का होम ग्राउंड रहा है । यहां 1983 में भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच और 1981, 1994 में दो वनडे मैच खेले गए। अंशुमन गायकवाड़ (201 रन) और वसीम राजा (125 रन) जैसे रिकॉर्ड बने। गावस्कर, कपिल देव, जावेद मियांदाद जैसे दिग्गजों ने यहां खेला। इसके अलावा बर्ल्टन पार्क को शहर का ऑक्सीजन चैंबर भी कहा जाता है । यहाँ सौ सौ साल पुराने पेड़ लगे हुए है जो खूब ऑक्सीजन छोड़ते हैं । मान जा रहा है कि इस प्रोजैक्ट के कारण हरियाली को कोई नुक़सान नहीं होगा । शहरवासियों का मानना है कि अगर आप सरकार इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करवाती है, तो यह जालंधर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों में आप को राजनीतिक लाभ भी मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.