Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

आज भी जमकर भीगेगा दिल्ली-NCR, यमुना भी हो रही विकराल, बाढ़-बारिश को लेकर अलर्ट

0

दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को दिल्ली में पूरे दिन झमाझम बारिश हुई. वहीं यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. क्योंकि अब यमुना का जलस्तर और भी बढ़ सकता है.

अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 2 सितंबर यानी आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अगले 5 दिन दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

ट्रैफिक से परेशान हो गए लोग

दिल्ली में हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. वहीं परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पानी भरने की वजह से दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ रहा है. निचले इलाकों में पानी भर गया है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लबालब पानी भरा पड़ा है.

इन इलाकों में सड़कें बनीं तालाब

दिल्ली के वसंत विहार, फिरोजशाह रोड़, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर, साउथ एक्सटेंशन, अकबर रोड, गीता कॉलोनी, मिंटो ब्रिज, आईटीओ, पटपड़गंज समेत कई इलाकों में बारिश की वजह सड़कें तलाबा बन गईं, जिस वजह से जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा के भी कई सेक्टरों में ऐसे ही हालात बने हुए हैं. अब मौसम विभाग ने आगे भी दिल्ली में 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है. यानी अभी दिल्ली वालों को बारिश से राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है.

खतरे के निशान के ऊपर यमुना का जलस्तर

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दिल्ली में अब बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और मंगलवार, यानी आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया. जबकि 1 सितंबर को यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर दर्ज किया गया था. कल तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से कुछ कम था, लेकिन इसमें बढ़ोतरी हुई और अब जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है

जलस्तर 206.50 मीटर पहुंचने का अनुमान

इसके साथ ही हर घंटे हथिनीकुण्ड बैराजों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा हैआज शाम 5 बजे यमुना का जलस्तर 206.50 मीटर पहुंचने का अनुमान है. इसे देखते हुए दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसी बीच शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से 2 सितंबर को 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद कर दी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.