Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

आज भी जमकर भीगेगा दिल्ली-NCR, यमुना भी हो रही विकराल, बाढ़-बारिश को लेकर अलर्ट

0

दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को दिल्ली में पूरे दिन झमाझम बारिश हुई. वहीं यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. क्योंकि अब यमुना का जलस्तर और भी बढ़ सकता है.

अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 2 सितंबर यानी आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अगले 5 दिन दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

ट्रैफिक से परेशान हो गए लोग

दिल्ली में हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. वहीं परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पानी भरने की वजह से दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ रहा है. निचले इलाकों में पानी भर गया है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लबालब पानी भरा पड़ा है.

इन इलाकों में सड़कें बनीं तालाब

दिल्ली के वसंत विहार, फिरोजशाह रोड़, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर, साउथ एक्सटेंशन, अकबर रोड, गीता कॉलोनी, मिंटो ब्रिज, आईटीओ, पटपड़गंज समेत कई इलाकों में बारिश की वजह सड़कें तलाबा बन गईं, जिस वजह से जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा के भी कई सेक्टरों में ऐसे ही हालात बने हुए हैं. अब मौसम विभाग ने आगे भी दिल्ली में 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है. यानी अभी दिल्ली वालों को बारिश से राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है.

खतरे के निशान के ऊपर यमुना का जलस्तर

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दिल्ली में अब बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और मंगलवार, यानी आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया. जबकि 1 सितंबर को यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर दर्ज किया गया था. कल तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से कुछ कम था, लेकिन इसमें बढ़ोतरी हुई और अब जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है

जलस्तर 206.50 मीटर पहुंचने का अनुमान

इसके साथ ही हर घंटे हथिनीकुण्ड बैराजों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है. आज शाम 5 बजे यमुना का जलस्तर 206.50 मीटर पहुंचने का अनुमान है. इसे देखते हुए दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसी बीच शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से 2 सितंबर को 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद कर दी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.