Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

मां- डिफेंडर, पिता- फॉर्च्यूनर और बेटा- बुलेट… बिहार में फिर आए अजब-गजब नाम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

0

बिहार में अजीब-अजीब नामों से आय प्रमाण पत्र बनवाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी राक्षस, करप्शन तो कभी डॉगेश बाबू,कभी Kkkkkkk, कभी bbbbb नाम से आवेदन दिए जा रहे हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार बिहार के गया में बुलेट नाम जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया गया है. यानी डॉग, राक्षस के बाद अब बुलेट को भी जाति प्रमाण पत्र चाहिए.

बुलेट नाम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदन में पिता का नाम फॉर्च्यूनर और माता का नाम डिफेंडर बताया गया है. इस आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये आवेदन डोभी अंचल कार्यालय में दिया गया. डोभी अंचलाधिकारी की ओर से इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि अंचल कार्यालय, डोभी अन्तर्गत बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत संचालित RTPS काउंटर पर ऑनलाईन आवेदन किया गया है. इसकी जांच के बाद दो आवेदन पत्र संदिग्ध पाए गए हैं.

आवेदक का नाम बुलेट-हवाझुझ

15 अगस्त को ये आवेदन दिया गया, जिसमें आवेदक का नाम बुलेट, पिता का नाम फॉर्चुनर, माता का नाम डिफेंडर के साथ गांव, पंचायत से लेकर पूरी जानकारी दी गई है. बुलेट नाम के आवेदन में ग्राम कोठवारा, पंचायत-पचरतन, डाकघर हरदवन, प्रखण्ड- डोभी, थाना- डोभी, जिला गयाजी बताया गया. यही नहीं मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी तक दी गई है. ये आवेदन ऑनलाइन किया गया हैइसके साथ रॉयल एनफील्ड एक मोटरसाइकिल का फोटो लगाया गया है.

इसके साथ ही एक आवेदन 19 अगस्त को ऑनलाइन दिया गया, जिसमें आवेदक का नाम हवाझुझ (HVHVJV NVJ), पिता का नाम किसी क्विज (HCCHJVV) माता का नाम भाव क्विज (JLVJV NVNM), ग्राम मुसेहना, वार्ड नं0-7, पंचायत-कुरमांवा, डाकघर कुरमांवा, प्रखंड डोभी, थाना बाराचट्टी, पिनकोड 824230, जिला-गयाजी और कुशल युवा कार्यक्रम के एक विज्ञापन की फोटो लगाई गई है.

काम में बाधा डालने की कोशिश

दोनों आवेदन की राजस्व कर्मचारी से जांच कराई गई. दोनों आवेदनों को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों आवेदन जानबुझकर गलत मंशा से सरकार और सरकारी कर्मियों की छवि खराब करने के इरादे से की गई है. क्योंकि RTPS एक बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत संचालित है, जो एक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम हैइसमें आमजन को सुचारू रूप से सुविधा मुहैया प्रदान की जाती है. ऐसे में काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई है. अंचलाधिकारी, डोभी ने दोनों आवेदनों में आवेदन करने वाले और अन्य शामिल व्यक्तियों की पहचान करते हुए केस दर्ज कराया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.