Logo
ब्रेकिंग
दुष्कर्म केस में फंसे बैतूल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी माहौर को अग्रिम जमानत बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार झुकी, किराया 75 पैसे प्रति किमी बढ़ा; बैतूल से भोपाल-नागपुर-अमरावती का ... दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य...
Header Ad

पंजाब में CM बदलने की चर्चा पर बोले अरविंद केजरीवाल

अमृतसर : पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप के पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

इस दौरान पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 5 साल पूरे करेंगे और 2027 में होने वाले चुनाव में भी भगवंत मान ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। अरविंद ने कहा कि वह गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की सेवा करनी है और लोगों को इंसाफ दिलाना है। इसके साथ ही कहा कि पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार खत्म करना है।

वहीं इस मौके पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी है। इसके सात ही कहा कि वह गुरुओं से आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि वे उनकी दी गई गारंटी को पूरा कर सकें और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम करते रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.