Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

आगर मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल डोडाचूरा जब्त ,तीन आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। बडौद थाना परिसर में  सीएसपी मोती लाल कुशवाह व बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता जारी कर जानकारी दी गई कि आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब,मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोती लाल कुशवाह के मार्गदर्शन में बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर बडौद पुलिस ने खजुरी, बडौद बायपास रोड के अन्दर एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर डोडाचूरा पाया गया।

सीएसपी मोती लाल कुशवाह द्वारा बताया गया कि करीब 11 क्विंटल 55 किलो,740 ग्राम कीमती करीब 60 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ सहित पिकअप वाहन कीमती 5 लाख रुपए मिलाकर करीब 65 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपीयो से पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.