Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

अवैध खनन करने वालों पर माइनिंग विभाग की सख्त कार्रवाई, मामला दर्ज

0

साहनेवाल/कोहाड़ा : सरकार के निर्देशों की अनदेखी कर अवैध खनन करने वालों और राजस्व को चूना लगाने वालों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत खनन विभाग द्वारा साहनेवाल पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ खनन चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह दियोल ने बताया कि अंकित कुमार जे.ई. कम माइनिंग इंस्पेक्टर फिल्लौर बंद सब-डिवीजन लुधियाना ने पुलिस को शिकायत दी कि उपरोक्त व्यक्ति जंडियाली रोड गांव साहनेवाल कलां में जे.सी.बी. मशीनों और टिप्परों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। सूचना सत्य और विश्वसनीय होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उपरोक्त व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह पुत्र सुखमिंदर सिंह निवासी नजदीक जंडियाली रोड साहनेवाल के रूप में हुई है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.