Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी SUV, आठ लोगों की मौत, छह घायल

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित जबलपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी दो अलग अलग वाहनों में सवार थे। जिनमें से एक वाहन हादसाग्रस्त हो गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया जा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस  प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की  बात की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.