Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

अगर आप भी कर रहे हैं Vande Bharat Train से यात्रा की तैयारी, तो जान लें ये जरूरी बात

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। अगर आप भी श्रीनगर से कटरा वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। वंदे भारत नेटवर्क से जम्मू-कश्मीर भी अब सीधे जुड़ गया है। हाल ही में शुरू हुई श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन ने न केवल तीर्थ यात्रियों की यात्रा आसान कर दी है, बल्कि इसने पर्यटन को भी एक नया आयाम दिया है। ट्रेन में सफर करने के लिए सबसे जरूरी चीज टिकट और पहचान पत्र (ID Proof) होता है। आपको बता दें कि, वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

श्रीनगर और कटरा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। इससे अमरनाथ और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि, वंदे भारत ट्रेन का टिकट बुक चाहे ऑनलाइन IRCTC से या ऑफलाइन काउंटर से करें लेकिन इसके लिए पहचान पत्र देना जरूरी होता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट,और वोटर ID दे सकते हैं। वहीं टिकट पर दर्ज यात्री का नाम और ID में लिखा नाम बिल्कुल आपस में मिलना चाहिए नहीं तो आपको यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वंदे भारत ट्रेन में श्रीनगर से कटरा का रूट बेहद ही खास है। क्योंकि ये रूट वैष्णो देवी और अमरनाथ जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़ता है। यह ट्रेन दूरी को घटाकर सफर को आसान करती है। टिकट बुकिंग के बाद ID प्रूफ अपने साथ जरूर रखें। इसके आलावा किसी दूसरे की टिकट बुक करते समय उसकी ID जानकारी भी सही भरें। इसलिए बिना ID यात्रा करने से भारी जुर्माना लग सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.