Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

अकाली दल को एक और झटका, अब इस सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा

फिरोजपुर : अकाली दल के पंजाब उप प्रधान एवं जिला फिरोजपुर के सीनियर अकाली नेता सरदार महेंद्र सिंह विरक शिरोमणि आकाली दल (बादल ) की मुढली मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है और कहा कि कोई समय था जब शिरोमणि अकाली दल सिख धर्म की पैरवी करते हुए सिखों के पक्ष में फैसला लेता था मगर अब पिछले कुछ दिनों से सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को परेशान किया जा रहा है । महेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि अकाली दल की इस धार्मिक दखलअंदाजी के कारण बहुत सिख पहले ही अकाली दल से दूरी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने त्यागपत्र दिया था तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अगजेक्टिव मेंबरों से जबरदस्ती श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह और जत्थेदार सुल्तान सिंह को भी जबरदस्ती पीछे कर दिया गया था जिससे उनके मन को बहुत ठेस पहुंची है । अकाली लीडर विरक ने कहा कि कुछ दिनों से अकाली दल के सीनियर नेताओं द्वारा जत्थेदारों के खिलाफ जो बेतूकी दुशनबाजी की जा रही है उससे सिख समुदाय को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है और उनके दिलों को ठेस पहुंच रही है।

महेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल ही सिख समुदाय का नाम रोशन करने वाली संस्था और पार्टी थी, मगर अकाली दल के सीनियर नेताओं द्वारा सियासी लाभ लेने के लिए सिख संस्थाओं के प्रमुखों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है जिसकी सिख कौम द्वारा भरपूर निंदा की जा रही है ।

सरदार विर्क ने कहा कि इसी कारण ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की मुढली मेंबरशिप से त्यागपत्र देने का अहम फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह विरक फिरोजपुर और आसपास के एरिया में अच्छी पकड़ वाले अकाली नेता है और उनका क्षेत्र में अच्छा आधार है। उनके त्यागपत्र से अकाली दल को बड़ा नुकसान हो सकता है । पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए महेंद्र सिंह विरक ने कहा कि वह एक सच्चे सिख के तौर पर श्री अकाल तख्त साहब को समर्पित हैं और अकाल तख्त साहब से जारी हर हुकुमनामे को मानने के लिए वचनबद्ध हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.