Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

साऊथ सिटी क्लबों में चला बैंकाक जैसा कल्चर, खुलेआम नाच रही… मिल रही यह सुविधा

लुधियाना: पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा जहां एक तरफ पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाकर नशा तस्करों को पकड़कर उन पर सख्त कारवाई की जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ साऊथ सिटी रोड पर थाने से 600 मीटर व पुलिस के हाईटैक नाके से 200 मीटर की दूरी पर स्थित ली अंतरे क्लब में बैंकाक कल्चर की तर्ज पर रात के समय पार्टियों में युवक युवतियों को हुक्के के साथ अवैध शराब भी परोसी जा रही है।

वहीं इन क्लबों द्वारा कथित तौर पर रशियन लड़कियों को डांस के लिए बुलाया जाता है जिनके पोस्टर बनवा कर सोशल मीडिया पर डालकर युवक युवतियों को आर्कषक किया जाता है जिसके बैली डांस, थाईलैंड,बैंकाक जैसे कलचर को प्रमोट करते हुए महंगे पास बनवाकर युवक युवतियों से मोटी रकम ऐंठी जाती है। क्लब के अंदर सीक्रेसी के लिए किसी भी ग्राहक को अंदर की वीडियो बनाने नहीं दी जाती जिसके लिए प्राइवेट तौर पर बाऊंसरों का सहारा लिया जाता है जो पूरी तरह सख्ती से डरा धमका कर क्लब की सीक्रेसी पर पूरा ध्यान देते हैं।

थाईलैंड, बैंकाक के अलावा रशियन लड़कियों को यहां डांस के लिए बुलाया जाता है। पार्टी समय डांसरों पर युवकों द्वारा महंगी शैंपिंग की बोतलें भी खोली जाती है। वहीं कम उमर के युवकों व युवतियों से मोटे पैसे ऐंठ कर हुक्का व शराब पीने की सुविधा दी जाती है। यह ही नहीं इस बारे पुलिस को पता नहीं पुलिस थाने व नाके से कुछ ही दूरी पर यह क्लब काफी लम्बे समय से चलते आ रहे हैं लेकिन पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है या फिर क्लबों के मालिकों के साथ पुलिस सैटिंग के चलते उन पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा जाता।

संबंधित क्षेत्र निवासियों का कहना है कि इन क्लबों मालिक अपने आप को बाहुबली समझते है कि उन पर कोई भी किसी तरह की कारवाई नहीं कर सकता। क्षेत्र निवासियों पुलिस प्रशासन व सरकार से ऐसे क्लबों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.