Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

हरियाणा में पांच भर्तियों में धोखाधड़ी की गई… कांग्रेस का बड़ा आरोप- 2019 के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकारी नौकरियों में धांधली को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा. सुरजेवाला का मानना है कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के पदों की भर्ती में धोखाधड़ी की है और वह इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है.

सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में एक कॉपी दिखाते हुए कहा कि जांच एजेंसियों ने पाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के तहत पांच भर्तियों में धोखाधड़ी की गई थी. HPSC के सचिव ने कहा था कि कार्यालय में मिले 1 करोड़ 8 लाख रुपये HPSC के थे. सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद, न तो HPSC के चेयरमैन आलोक वर्मा और न ही HPSC के किसी अन्य अधिकारी को अभी तक जांच के लिए बुलाया गया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को सरकार ने बड़ी ही चालाकी से दबा दिया.

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में भी की गड़बड़ी

सुरजेवाला ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर भी हरियाणा सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि 2019 के बाद हरियाणा के कॉलेज कैडर में किसी भी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं हुई है. बच्चे बगैर टीचर के ही पढ़ाई करते हैं. उन्होंने कहा कि HPSC की तरह ही हरियाणा सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में गड़बड़ी की है. इसके आगे उन्होंने कहा कि 2024 में 26 विषयों के लिए 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए एडवरटाइजमेंट दिया गया था. करीब 1.5 लाख बच्चों ने इसके लिए अप्लाई किया था. लेकिन जैसे ही मई-जून में एग्जाम शुरू होने की बात हुई, सरकार का गड़बड़ झाला फिर से सामने आ गया.

धरना पर बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे सुरजेवाला

इससे एक दिन पहले सुरजेवाला हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों से भी मिलने पहुंचे. उन्होंने छात्रों से कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी धरना कर रहे छात्रों से बात करेंगे, इसके लिए उन्होंने दो छात्रों के मोबाइल नंबर भी लिया. दरअसल, विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था. इसी मामले को लेकर छात्र धरने पर बैठे है. उनकी मांग है कि विश्वविद्यालय की वीसी सभी छात्रों से माफी मांगें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.