Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया

गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा कर दिया है. यह वारदात इस पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. यह वारदातबीते 21 फरवरी की रात का है. इस वारदात में तीन लोगों ने हवाई फायरिंग करते हुए पेट्रोल पंप पर जबरन डीजल और पेट्रोल भराया. यही नहीं, पेट्रोल पंप पर लगे एलसीडी टीवी को भी खोल लिया. इस संबंध में पंप मालिक ने पुलिस में शिकायत दी थी.

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की. इसमें पता चला कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कोई और नहीं, बल्कि इसी पंप पर काम करने वाले कर्मचारी हैं. इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि वह पहले उस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था, लेकिन समय पर सैलरी न मिलने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी.

पैसे नहीं मिली तो किया लूट

सुमित के दो साथी रजत और विकास भी इसी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन थे और उन्हें भी सैलरी नहीं मिल रही थी, इस कारण उन्होंने भी वहां से काम छोड़ दिया था. 21 फरवरी को ये तीनों अपनी बकाया सैलरी लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे, लेकिन पंप बंद था. इसके बाद, उन्होंने पेट्रोल पंप को फिर से खोला और अपनी कार में पेट्रोल और डीजल भर लिया. इसके साथ ही, डीजल से भरी एक केन भी अपनी कार में रख ली. जब आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लगे डीवीआर को निकालने की कोशिश की, तो वहां मौजूद एक सेल्समैन से उनकी बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद, आरोपियों ने एलसीडी टीवी को उठाया और फरार हो गए.

पुलिस का बयान

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया और उसकी कार से डीजल से भरी केन बरामद की. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. डीपी देहात के एसपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी और बताया कि आरोपियों का पेट्रोल पंप पर सैलरी का बकाया था, जिसके कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.