Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

‘मेरी सौतन ने ही मुझे…’, मिल गई सुहागरात पर पति को 35 टुकड़ों की धमकी देने वाली बीवी, बताया ऐसा सच, पलट गई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बीवी सुहागरात के बाद ही भाग गई थी. पति ने तब खुलासा किया था कि पत्नी का एक बॉयफ्रेंड था. सुहागरात पर पत्नी ने उसे धमकी दी थी- अगर मुझे छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी तुम्हारे. मैं किसी और की अमानत हूं. फिर पत्नी रातोरात ससुराल से भाग गई. अब वही दुल्हन सामने आई है. उसने ऐसा बयान दिया जिससे पूरी कहानी ही पलट गई. बताया कि वो घर से बॉयफ्रेंड के साथ नहीं भागी. बल्कि, अपने मायके चली गई थी. क्योंकि पति की पहले से ही एक बीवी और बेटी है.

एक न्यूज पेपर को दुल्हन सितारा ने बताया- मेरे पति कप्तान निषाद ने जो भी आरोप मुझपर लगाए हैं, वो गलत हैं. मैं 30 अप्रैल को विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची. रात को कप्तान मुझे कमरे में ले गया. वो शराब के नशे में चूर था. तब उसने मुझे अपने पहले अफेयर के बारे में बताया. फिर एक लड़की की फोटो दिखाकर कहा कि ये मेरी बीवी है और हमारी 7 साल की एक बेटी भी है. मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा.

दुल्हन के मुताबिक- जब मैंने कहा कि मेरी भी एक लड़के से बात होती थी. तब उसने मुझे पीटा, पूरी रात कमरे में एक कोने में बैठाए रखा. मुझे प्यासा रखा, बाथरूम का पानी पीने को मजबूर किया. मैं जब तंग आ गई तो तीन दिन बाद ससुराल से भागकर झूंसी में मौसी के घर चली गई. वहां मैं 12 दिन तक छिपी रही. नहीं जानती थी कि पति उल्टा मुझे ही बदनाम करेगा.

शादी से पहले था अफेयर

सितारा ने आगे कहा- शादी से पहले मेरा अफेयर जरूर था, लेकिन अब उस लड़के से बात नहीं होती. अब कप्तान ने मुझे बदनाम कर ही दिया है, तो उसके खिलाफ केस करूंगी. और कप्तान जो कह रहा है कि मैं हाथ में चाकू लेकर बैठी थी तो वो सरासर झूठ कह रहा है. उसने मेरे साथ संबंध बनाए थे उस दिन. बाद में अपनी लव स्टोरी सुनाने लगा. जब मैंने अपनी सच्चाई बताई तो मुझे पीटने लगा.

सौतन ने दी थी धमकी

दुल्हन बोली- कप्तान ने सिर्फ फोटो ही नहीं, एक लड़की से मेरी फोन पर बात भी करवाई थी. तब उस लड़की ने कहा था कि अगर मेरे हसबैंड को टच भी किया तो मैं तुम्हें मार डालूंगी. अब यही इल्जाम कप्तान उल्टा मेरे ऊपर लगा रहा है. मैं अब उसके खिलाफ FIR जरूर करवाऊंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.