Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

फ्रांस की महिला से उदयपुर में रेप, आरोपी अरेस्ट… सलमान खान से अक्षय कुमार तक की फिल्मों के लिए कर चुका था कास्टिंग

राजस्थान के उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. महिला ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि पहले आरोपी ने महिला के साथ दिन में मोबाइल कंपनी का ऐड शूट कराया. फिर शाम को वह उसे स्मोक के बहाने अपने किराए के मकान पर ले गया. जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. अब पुलिस ने इस आरोपी को चित्तौड़गढ़ के गंगरार से गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी योगेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले फ्रांस की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया था. शिकायत में बताया गया कि स्मोक के बहाने रूम पर ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मामले में पुलिस ने विदेशी महिला से रेप के आरोपी को तलाशने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था, जिसके बाद अब टीम ने आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज को गिरफ्तार कर लिया.

22 जून को उदयपुर आई थी महिला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ के गंगरार का रहने वाला है और वह फिल्मों से लेकर ऐड सॉन्ग और सीरियल में कास्टिंग का काम करता है. उसने सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड स्टार की फिल्मों में भी कास्टिंग का काम किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विदेशी महिला 22 जून को एक मोबाइल कंपनी के एड के सिलसिले में उदयपुर आई थी.

बहला फुसलाकर साथ ले गया था आरोपी

महिला ने उदयपुर के आसपास की लोकेशन और सज्जनगढ़ फोर्ट पर शूटिंग की थी. शाम को टाइगर हिल में ‘ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे’ में पार्टी के दौरान आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज के साथ विदेशी महिला की काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद वह महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ कार में बैठाकर अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

एसपी ने बताया कि आरोपी को चित्तौड़गढ़ गंगरार हाईवे से पुलिस की टीमों ने गिरफ्तार किया है. जहां उसे पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. अब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी कई बॉलीवुड फिल्म और फिल्मी सितारों के साथ कास्टिंग का काम कर चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.