Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

कुएं में मिली वृद्धा की लाश, शौच जाते समय गिरने की आशंका

0

बैतूल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान चरसी में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव खेत के कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रैनू पति कुंजी कुमरे (78 ) निवासी ग्राम दीवान चारसी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बुजुर्ग महिला परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर में सोने गई थी। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने देखा कि महिला बिस्तर पर नहीं है। खोजबीन के दौरान गांव वालों ने बताया कि खेत में कुएं में एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान रैनू कुमरे के रूप में की और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

परिजनों के अनुसार, रैनू कुमरे के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनका कहना है कि संभवतः महिला रात या सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई होंगी और किसी कारणवश उनकी मौत हो गई।

 

थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि सुबह कोहरे की वजह से महिला कुआं नहीं देख पाईं और उसमें गिर गईं। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को बाहर निकाल लिया था। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जो गिरने की वजह से हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.