Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

महिला संगीत में होमगार्ड ने चलाई गोली, कारतूस के छर्रे-बारूद से मासूम का चेहरा झुलसा

ग्वालियर। शादी के उल्लास भरे माहौल में एक होमगार्ड सैनिक की सनक ने सब कुछ तबाह कर दिया। हजीरा थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक सरदार सिंह तोमर ने एक महिला संगीत कार्यक्रम में घुसकर कट्टे से अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे वहां खेल रही 10 साल की बच्ची का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया।

क्या थी पूरी घटना?

यह घटना हजीरा थाने के पीछे राजीव आवास फार्म के पास रहने वाले अमन सिंह सिकरवार के घर में हुई, जिनकी शादी है। शादी से पहले मंगलवार को घर में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें खुशी का माहौल था। आरोप है कि इसी दौरान हजीरा थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक सरदार सिंह तोमर जबरन कार्यक्रम में घुस आया। जब वहां मौजूद महिलाओं ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने अपनी कमर से एक कट्टा निकाला और गोलियां चला दीं।

बच्ची का चेहरा झुलस कर दागदार हो गया

गोली चलते ही कारतूस से छर्रे और बारूद निकले, जो सीधे अमन की भांजी, डाली सिसौदिया (10 साल) के चेहरे पर जा लगे। मासूम डाली के चेहरे पर 50 से ज्यादा छोटे-छोटे घाव हो गए और उसका पूरा चेहरा झुलस कर दागदार हो गया। खून बहने लगा और दर्द से बिलखती बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। रात भर हजीरा सिविल अस्पताल में इलाज के बाद सुबह उसे केआरएच रेफर कर दिया गया। बच्ची ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा, “मैं खेल रही थी। तभी एक अंकल आए और उन्होंने गोली चला दी। मेरे चेहरे पर ऐसा लगा जैसे किसी ने आग फेंक दी हो। चेहरा जलने लगा और खून रिसने लगा। मेरी आंख के सामने अंधेरा छा रहा था। अब भी असहनीय जलन और दर्द हो रहा है।”

पुलिस सिस्टम पर गंभीर सवाल

इस घटना ने पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि हजीरा थाने में पदस्थ एक होमगार्ड सैनिक आखिर अवैध कट्टा लेकर कैसे घूम रहा था? क्या उसके साथी पुलिसकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी? हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने नईदुनिया को बताया कि आरोपित ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसे कट्टा कहां से मिला। यह जानकारी जुटाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि अवैध हथियारों की चेन का पता लगाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.