
मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर इलाके में महिला क्रिकेट के बहाने ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था. यह सट्टा 1X नामक एप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था. इसका खुलासा इंदौर पुलिस ने किया है. सर्च वारंट लेने के बाद पुलिस ने टर्फ ग्राउंड पर दबिश देकर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया
पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अनुराग नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अनुराग नाम का शख्स ही इस सट्टा एप का संचालन कर रहा था. साथ ही इस मामले में एक और युवक सिद्धार्थ राय का नाम भी सामने आया है. पुलिस फिलहाल सिद्धार्थ राय को तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि महिला क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाता था, जिससे लोगों को भ्रमित कर सट्टा लगाया जा रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.