Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

मरीज को ले जा रही मारुति वैन की कार से भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

 एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ रही मारुति वैन को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन में बैठे हुए करीब पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात मनासा-कुकडेश्वर मार्ग पर रात के करीब नौ बजे हुआ। कुकडेश्वर निवासी संतोषबाई की तबियत खराब हो गई थी, जिसे उसके परिजन मनासा अस्पताल वैन से लेकर आ रहे थे, तभी कार-वैन की जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में प्रेमचंद तंबोली (60) संतोष बाई तंबोली, विनोद राठौर, विजय तंबोली, पिंकी तंबोली निवासी कुकड़ेश्वर घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच में भर्ती करवाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.