Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग संग बड़ी वारदात, दहशत में लोग

थाना लाडोवाल के अधीन आती हमबडा पुलिस चौकी के गांव खैहरा बेट में 16 फरवरी को दो मोटरसाइकिल सवार युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली चला दी गई। इस दौरान गोली 17 साल के हरमनजोत सिंह नामक युवक के पैर में जा लगी। इसमें वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने हरमनजोत सिंह के चचेरे भाई गुरु कमल सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि हमला करने वाले युवकों की घायल हरमनजोत के साथ कोई पुरानी रंजिश लग रही है। इसके चलते उक्त युवकों ने पहले हरमनजोत सिंह के मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की परंतु उन्होंने अपना मोटरसाइकिल नहीं रोका। इसके बाद उक्त लोगों ने उनके ऊपर गोली चला दी गई जो हरमनजोत सिंह के पैर में जा लगी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.