Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

पति-पत्नी की मौत के बाद एक्शन में शहडोल प्रशासन, अवैध माइनिंग करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शहडोल जिले में अवैध कोयला खदान धसने पति पत्नी की मौत के बाद अब जिला प्रशासन एक्शन मूड में आया है। जिला प्रशासन अवैध कोयला खदानों में जेसीबी चलवाकर मिट्टी से भराव करा उन्हें बंद करा रहा है। इसके साथ ही दो लोगों को हादसे का जिम्मेवार मानते हुए उनके खिलाफ जिले की बुढार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामला दर्ज कर लिया है।

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगंवा में तीन दिन पहले अवैध कोयले की खदान की मिट्टी धसने से पति पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में जिले में संचालित गुफानुमा जानलेवा अवैध कोयला खदानों पर जेसीबी चलाकर उनमें मिट्ठी भरकर बंद कराने का काम कर रही है।

अवैध कोयला खदान में पति पत्नी की मौत के मामले में बुढार पुलिस ने कोमल यादव व बुदू महाराज के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर,  उनकी तलाश में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों के संरक्षण में उस क्षेत्र से अवैध कोयला माइन चलती है और ये लोगों की जान जोखिम में डालकर जानलेवा गड्ढानुमा कोयला खदानों से कोयले का उत्खनन करा आसपास के ईट भट्टों में कोयला विक्रय करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.