Logo
ब्रेकिंग
Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे
Header Ad

पंजाब भर में हड़ताल, PSPCL के कर्मचारियों ने दे दी एक और चेतावनी, पढ़ें…

0

लुधियाना: प्राइवेट कंपनी से संबंधित बिजली कर्मचारी अमनप्रीत सिंह की मौत के बाद सी.एच.बी ठेका कर्मचारियों द्वारा पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की विभिन्न डिविजनों के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियो ने दावा किया है मृत्यु के पारिवारिक समस्या को इंसाफ दिलवाने के लिए कर्मचारियों द्वारा पूरे पंजाब में हड़ताल शुरू कर दी गई है और नए आंदोलन को लेकर अगली रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि  बिजली की हाई टेंशन तारों पर काम कर रहे अमनप्रीत सिंह की दर्दनाक मौत हो चुकी है और हादसे के बाद पावर कॉम विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों की बात तक नहीं पूछी गई।

उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मृतक  परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित बुजुर्ग मां-बाप की पेंशन लगाई जाए और अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर के कार्यालय को घेरने सहित बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा की कोठी का घेराव किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.