Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

पंजाब पावरकॉम का होश उड़ा देने वाला कांड, हैरत में डाल देगा मामला

लुधियाना : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन की सिटी वैस्ट डिवीजन से संबंधित कार्यालय में तैनात चंद कर्मचारियों द्वारा विभाग के उच्चधिकारियों की मंजूरी के बिना ही पुरानी कचहरी रोड स्थित पैवेलियन मॉल में लगे 4000 किलोवाट के बिजली कनैक्शन में चेंज आफ नेम करने का गंभीर मामला सामने आया है जो कि सीधे तौर पर पावरकॉम विभाग में हुए लाखों रुपए के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की आशंकाओं को दर्शाता है।

जानकारी के मुताबिक पैवेलियन मॉल में बिजली के चल रहे 4000 किलो वाट का लोड को पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों द्वारा लगाई गई ऑब्जैक्शन के बावजूद अपने ही स्तर पर गैर कानूनी तरीके से चेंज ऑफ नेम कर दिया गया जिसमें पावरकॉम की एक महिला सहित 3 एस.डी.ओ., एक आर.ए., कम्प्यूटर ऑप्रेटर और क्लर्क का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसके एवज में कर्मचारियों द्वारा आवेदकों से कथित तौर पर लाखों रुपए की रिश्वत ली गई है। और तो और, इस फर्जीवाडे़ में विभाग पावरकॉम विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा विभाग के फाऊंटेन चौक स्थित कार्यालय में तैनात जे.ई. की आई.डी. का भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। मामले को लेकर पंजाब केसरी द्वारा जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे जिसमें पावरकॉम विभाग से संबंधित तीनों एस.डी.ओज, आर.ए, क्लर्क और कंप्यूटर ऑप्रेटर के चेहरों पर पहने हुए ईमानदारी के मुखौटे को बेनकाब करने के साथ ही उनके पिछले कारनामों का पर्दाफाश किया जाएगा।

चीफ इंजीनियर ने डायरैक्टर को रिपोर्ट भेजकर की कार्रवाई की सिफारिश
वहीं उक्त गंभीर मामला सामने आने के तुरंत बाद ही पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस द्वारा मामले की रिपोर्ट पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के डायरैक्टर को भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। चीफ इंजीनियर हांस ने कहा कि विभाग में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि आरोपियों को सस्पैंड करने के साथ ही पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.