Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

पंजाब के नामी Travel Agent पर पुलिस का Action, मामला होश उड़ा देगा

पंजाब के ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने  लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अहमदगढ़ मंडी पंजाब के मलेरकोटला निवासी गुरिंदर उर्फ गुरी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 केस दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-34ए में ईगल-1 एडवाइजर नाम से इमिग्रेशन कंपनी के संचालक गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी, रितु, आशीष बत्रा और अन्य ने मिलकर लोगों के साथ 1.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसकी शिकायत सारंगपुर निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी। जांच के बाद  पुलिस ने गुरिंदर उर्फ गुरी, रितु, और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा दिया। वहीं पूछताछ में आरोपी गुरी ने बताया कि वह 2019 से विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी ने ईगल-1 एडवाइजर, जुबली ओवरसीज, चंडीगढ़ वीजा कंसलटेंट, द रेड स्टोन, इम्मी ग्रुप एंड कैंट्री सहित अन्य नामों से सेक्टर 34 में इमिग्रेशन कंपनियां चला रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक BMW कार और थार गाड़ी बरामद की है। आरोपी ने कई जगहों पर संपत्ति भी खरीदी थी, जिसकी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.