Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

देश के दिल में नशे की ‘रसोई’, 11 महीने में भोपाल से दो बड़ी ड्रग फैक्ट्रियां पकड़ी गईं

भोपाल। देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश और उसकी राजधानी भोपाल इन दिनों नशे की ‘रसोई’ बनती जा रही है। बीते दस माह में यहां एमडी ड्रग बनाने की दो बड़ी फैक्ट्रियां पकड़ी गईं, जिनकी सप्लाई मंदसौर से लेकर मुंबई, गुजरात और राजस्थान तक होती थी। इनके नेटवर्क में नाइजीरिया और थाइलैंड की महिलाएं भी शामिल पाई गई। जांच एजेंसियों के अधिकारी भी मान रहे हैं कि भोपाल ड्रग तस्करों के लिए सुरक्षित पनाहगाह साबित हो रहा है। यहां से विदेश तक नशे की सप्लाई हो रही है।

भोपाल के आसपास बंद पड़ी फैक्ट्रियों को किराए पर लेकर ड्रग कारोबार चलाया जा रहा था, जबकि स्थानीय पुलिस लापरवाह बनी रही। अक्टूबर, 2024 में गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त कार्रवाई कर कटारा हिल्स के ग्राम बगरोदा में एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ी थी और करीब 900 किलो ड्रग बरामद किया गया था। दूसरा मामला इसके 11 महीने बाद सोमवार को ही जगदीशपुर में सामने आया, जहां 61.2 किलो एमडी ड्रग बरामद की गई। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.