Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

खैरागढ़ में आफत की बारिश: साल्हेवारा घाटी में लैंडस्लाइड, रास्ता घंटों तक बंद

0

खैरागढ़: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते साल्हेवारा घाटी में बड़ा भूस्खलन हो गया। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड से घाटी मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, लैंडस्लाइड के कारण लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.