Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट
Header Ad

अजीब मुलाकात: डेयरी में ‘आलिया भट्ट’ से मिलीं प्रियंका गांधी, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी

0

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी मुलाकात आलिया भट्ट से हुई, लेकिन ये वो हिंदी सिनेमा वाली आलिया नहीं है, बल्कि उनके ही नाम वाली एक “बेहद प्यारी” गाय से हुई.

वायनाड की सांसद वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह केरल के तिरुवंबाडी स्थित एक डेयरी फार्म में गायों के साथ दुलार करती, सहलाती और खाना खिलाती नजर आ रही हैं. उन्होंने X पर अपने एक वीडियो पोस्ट में कहा, “एक बहुत ही प्यारे परिवार की ओर से संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के एक ग्रुप से मुलाकात हुई (और इस दौरान आलिया भट्ट नाम की एक गाय भी मिली! मैं आलिया भट्ट (@aliaa08) से माफी चाहती हूं, लेकिन वाकई में यह बहुत ही प्यारी है).”

आर्थिक तंगी और बीमा कवरेज की समस्या का जिक्र

भले ही उन्होंने अपनी पोस्ट की शुरुआत मजाकिया अंदाज में की, लेकिन बाद में कांग्रेस नेता ने डेयरी किसानों के सामने आने वाले संघर्षों और मुश्किलों का जिक्र किया, जिनमें उनकी आर्थिक तंगी और अपर्याप्त बीमा कवरेज भी शामिल हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा, “दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और कई तो अपना गुजारा भी नहीं कर पा रहे हैं. मैं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें पशु चिकित्सा दवाइयों की बढ़ती कीमतों, उचित बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवत्ता वाले पशु आहार तक पहुंचने में आ रही कठिनाइयों सहित कई समस्याओं से अवगत कराना चाहती हूं.”

प्रियंका ने किसानों की मदद करने का दिया भरोसा

इस वीडियो में, प्रियंका गांधी वाड्रा किसानों से बात करते हुए और उनकी टिप्पणियों और प्रतिक्रियाओं को लिखती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में किसानों को धन्यवाद दिया और उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने आगे लिखा, “मैं उन सभी किसानों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मसलों को समझाने में अपना समय दिया. मैं किसानों हर संभव मदद करूंगी.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.