Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को पूरे 27 दिन बीत चुके हैं. राजा का परिवार अभी भी सदमे में है. वो बेटे के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं. आरोपी पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड सहित 5 लोग फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. आज कस्टडी की डेट खत्म हो रही है. आज कोर्ट से शिलांग पुलिस आरोपियों की आगे के लिए कस्टडी की मांग करेगी. इस बीच सोनम की सास ने ऐसा बयान दिया है जो केस की कहानी बदल सकता है.

राजा की मां और सोनम की सास उमा रघुवंशी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा- सोनम के साथ एक लड़की 24 घंटे रहती थी. मुझे शक है कि वो भी राजा की हत्या में शामिल होगी. उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए.

उमा रघुवंशी ने कहा- सोनम की चार सहेलियां थीं. इसमें से एक बेहद खास थी. मुझे उसका नाम तो याद नहीं, लेकिन मैं भोपाल में उससे मिल चुकी हूं. उमा रघुवंशी ने कहा कि वह लड़की सोनम के साथ 24 घंटे रहती थी. उन्हें संदेह है कि सोनम की उस खास सहेली को इस हत्याकांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां होंगी. उन्होंने उस लड़की से पूछताछ की जरूरत बताई है.

राजा की मां उमा ने आगे कहा- वह उसके साथ दिन भर रहती थी. मुझे उसका नाम याद नहीं है. उन लड़कियों से पूछताछ करनी चाहिए कि उनमें से कौन वह लड़की है और कहां तक जुड़ी हैं. इससे पूरी बात सामने आ जाएगी.

SIT ने नहीं दी इस पर प्रतिक्रिया

हालांकि, मेघालय पुलिस या इंदौर पहुंची एसआईटी की टीम ने सोनम की मिस्ट्री फ्रेंड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या यह लड़की सोनम की राजदार है, क्या उसे राजा की हत्या को लेकर जानकारी थी, क्या उसने सोनम की किसी तरह से मदद की थी, यह सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

11 मई को शादी, 23 मई को हत्या

सोनम और राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी. 20 मई को दोनों हनीमून के लिए पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग चले गए थे. यहां 23 मई को दोनों लापता हो गए. बाद में 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई से मिली थी. राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को ही गिरफ्तार किया गया है. शिलॉन्ग पुलिस लागातार उससे पूछताछ कर रही है. लेकिन हत्या का मोटिव पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.