Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

शिक्षा सुधार के लिए CM भगवंत मान का बड़ा प्लान, सरकारी स्कूलों में चलेगा मेगा पीटीएम अभियान

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेगा पीटीएम पंजाब के सरकारी स्कूलों में अभिभावक, शिक्षक और बच्चों के बीच संवाद का बड़ा मंच है. इसका मकसद बच्चों के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने और शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. इससे अभिभावकों यह फायदा होता है कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के विषय में शिक्षकों से सीधे संवाद कर जरूरी कदम उठा रहे हैं.

पंजाब में आयोजित मेगा पीटीएम में अभिभावकों बड़ी संख्या को आमंत्रित किया जाता है. बीते वर्ष पंजाब के 23 जिलों में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया गया. इसमें लगभग 27 लाख अभिभावक शामिल हुए, जिससे यह एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया.

बच्चों के विकास पर फोकस

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. मेगा पीटीएम में शिक्षक बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन के अलावा उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी चर्चा करते हैं. इस बात को प्राथमिकता दी जाती है कि बच्चों के समय विकास पर ध्यान दिया जाए.

मेगा पीटीएम के फायदे

मान सरकार द्वारा पंजाब में आयोजित मेगा पीटीएम अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक करने में सहायक साबित हो रहा है. इस कार्यक्रम से शिक्षकों को भी बच्चों के बारे में और बेहतर जानकारी मिलती है, जिससे वे अधिक प्रभावी तरीके से पढ़ाई करवा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.