Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

शहर में 15 August को भी खुले रहेंगे नगर निगम के दफ्तर, लिया गया बड़ा फैसला

लुधियाना: नगर निगम के ऑफिस ब्याज पेनल्टी की माफी के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए 15 अगस्त को भी खुले रहेंगे।यहां बताना उचित होगा कि पंजाब सरकार दुआरा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर ब्याज पेनल्टी की माफी के लिए जो वन टाइम सेटलमेंट स्कीम जारी की गई थी।

उसकी डेडलाइन वैसे तो 31 जुलाई को खत्म हो गई थी लेकिन लोकल बॉडी विभाग द्वारा इस योजना को 15 अगस्त तक एक्सटेंशन दे दी गई, जिसके लिए ब्याज पेनल्टी की माफी के साथ बड़े पैमाने पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली होने का हवाला दिया गया। अब इस पॉलिसी की बढ़ाई गई डेडलाइन 15 अगस्त को खत्म होने से पहले सरकार  द्वारा एक्सटेंशन देने को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा 15 अगस्त को छुट्टी के बावजूद बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए ऑफिस खुले रखने का फैसला किया गया है।

इसकी पुष्टि एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि ब्याज पेनल्टी की माफी के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 अगस्त को सुविधा सेंटर खुले रहेंगे और प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को ऑफिस में बुलाया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.