Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

लंगड़ा-दशहरी-चौसा-तोता परी… प्रदर्शनी में 34 किस्म के आम, CM मोहन यादव ने किया महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में “आम महोत्सव” का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम का स्वाद भी लिया. आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की. उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे. प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं |राजेंद्र शुक्ला के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और मंत्रीगण ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मों की सराहना की. इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मो की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की. आम उत्पादक किसान सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को “यथार्थ गीता” पुस्तिका भेंट की.

प्रदर्शनी में कितने किस्म के आम

मंगलवार को राजभवन पचमढ़ी में आयोजित “आम महोत्सव” में जिन किस्मों का प्रदर्शन किया गया उनमें आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी, चौसा, तोता परी, फ़ाज़ली, बंगाल पाली, तुर्रापर, शुकर गुठली, मिश्री, हापुस, स्वर्णप्रभा, काला पहाड़, हिमसागर, स्वर्णरेखा, रत्ना, केसर, रुक्मणी, साबनिया, नीलम, सिंधु, जहांगीर, प्यारी, रॉयल मिस्री, जर्दालू, सेंसेशन,रस भंडार और राम केला शामिल है.

मंत्री कुशवाह ने लिया जायजा

मध्यप्रदेश के सुरम्य पर्यटन स्थल पचमढ़ी में दो दिवसीय आम महोत्सव का सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी जायजा लिया. इस विशेष आयोजन में आम 300 से अधिक नमूने प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं, जो कृषकों, आमजन और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

महोत्सव 4 जून 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य आम की विविधता को प्रोत्साहित करना, प्रगतिशील कृषकों को मंच देना तथा आम आधारित उद्यानिकी और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.