Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ये बिजनौर का सरकारी अस्पताल है, जमीन पर लिटाकर घायल युवक का किया एक्स रे, DM ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए सफाई कर्मी का पहले अस्पताल के स्टाफ ने एक्सरे करने से मना कर दिया. इसके बाद उसे जमीन पर लिटा कर एक्स रे किया गया. दरअसल, किरतपुर नगर पालिका का एक सफाई कर्मचारी कूड़ा भरने वाली ऑटो रिक्शा के नीचे दब गया था, जो उसके ऊपर पलट गई थी. इस घटना में वह घायल हो गया था. जब उसे इलाज ले जाया गया तो अस्पताल के स्टाफ ने घायल का एक्सरे करने के लिए मशीन में गड़बड़ी का बहाना बना कर एक्सरे करने से इनकार कर दिया.

जब सफाई कर्मचारी के साथी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और एक्सरे करने को कहने लगे तो अस्पताल स्टाफ ने घायल सफाई कर्मी को नीचे फर्श पर लिटा कर एक्सरे किया. इस दौरान एक सफाई कर्मी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उसने अस्पताल स्टाफ और डाक्टरों पर छुआछूत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

टेक्नीशियन ने कही ये बात

वहीं एक्सरे करने वाले टेक्नीशियन का कहना है कि सफाई कर्मी के कपड़ों से काफी गंदी स्मेल आ रही थी, जो कमरे के अंदर और टेबल पर फैल जाती. इससे अस्पताल स्टाफ और इलाज के लिए अस्पताल आने वाले दूसरे मरीजों को परेशानी का सामना करना पडता. इसलिए टेबल की जगह जमीन पर ही लिटा कर एक्स रे किया गया. टेबल की जगह जमीन पर लिटा कर कर सफाई कर्मी का एक्सरे करने का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी नेता सुभाष वाल्मिकी ने अस्पताल के डॉक्टर और एक्स रे टेक्नीशियन पर छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगा कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सीएमओ को दिए जांच के आदेश

वहीं बिजनौर के डीएम जसजीत कौर ने वायरल वीडियो को लेकर बिजनौर के सीएमओ कौशलेन्द्र सिंह को जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिजनौर जिले के सभी अस्पतालों को पत्र लिख कर मरीजों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने के भी निर्देश जारी किए और कहा कि मरीजों के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.