Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

भिंड में खेत में पानी देने गए पुजारी को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दबोह थाना क्षेत्र में मुरावली गांव में करंट लगने से पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, पुजारी का नाम प्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप खेत में पानी देने के लिए गया था। तभी तार फेंसिंग में अचानक करंट फैल गया, जिससे पुजारी उसकी चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर ही पुजारी ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीण जब सुबह खेत पर पहुंचे तो उनको शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, दबोह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में इस हादसे से शोक का माहौल है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की भी मांग की है, दबोह थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.