
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का कहना है कि उनकी पार्टी सत्ता हथियाने के लिए नहीं बनी है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी ने कश्मीर की हालत देखी है. मुफ्ती ने कहा कि अगर उन्होंने बीजेपी के एजेंडे का समर्थन किया होता तो आज वो मुख्यमंत्री होती. लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के राजनीतिक एजेंडे और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीडीपी ने बीजेपी के साथ सहयोग किया, क्यों क्योंकि हमने उनके साथ शर्तों पर सरकार बनाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी एक पुल है, हमने सामूहिक रूप से बीजेपी की कई चीजों को रोका. उन्होंने कहा कि मुझे कुर्सी का लालच नहीं है, मैं बीजेपी के साथ बने रहकर इसे बनाए रखती. लेकिन मैंने राजनीतिक एजेंडे और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीडीपी सत्ता हथियाने के लिए नहीं बनी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.