Logo
ब्रेकिंग
Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि...
Header Ad

संविधान देश की एकता का आधार, भारत संकटों में भी एकजुट रहा… प्रयागराज में बोले CJI बीआर गवई

देश के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में कहा कि जब भी देश पर संकट आया, भारत हमेशा एकजुट और मजबूत रहा. उन्होंने इसके लिए भारतीय संविधान को श्रेय देते हुए कहा कि हमारे आसपास के देशों में जहां आज भी अस्थिरता और संकट है, वहीं भारत 75 वर्षों बाद भी निरंतर प्रगति कर रहा है और यह संविधान की देन है.

सीजेआई गवई ने आगे कहा कि संविधान ने न केवल देश को जोड़े रखा, बल्कि हमें सामाजिक और आर्थिक समानता की दिशा में आगे बढ़ाया. स्वतंत्रता के बाद भारत ने जिस लोकतांत्रिक मजबूती के साथ तरक्की की है, वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल है.

प्रयागराज से खास जुड़ाव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि शपथ लेने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय का यह मेरा पहला आधिकारिक कार्यक्रम है और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने प्रयागराज से अपने व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वे 2019 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, तब जस्टिस विनीत सरन, कृष्ण मुरारी और बाद में विक्रम नाथ से पारिवारिक रिश्ते बन गए.

उन्होंने हंसते हुए कहा कि योगी जी तो पावरफुल हैं ही, लेकिन इलाहाबाद भी कम पावरफुल लोगों की धरती नहीं है. विक्रम नाथ देश के सबसे मजबूत न्यायाधीशों में से एक हैं. उनके निमंत्रण को अस्वीकार करने की मुझमें हिम्मत नहीं थी. उन्होंने आज सच नहीं बोला, उनको डिफेंड करने की मुझमें हिम्मत नहीं है. इसलिए कहूंगा कि इलाहाबाद बार बहुत ही अनुशासित बार है.

बार-बेंच के तालमेल की तारीफ

सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन को अनुशासित बताते हुए कहा कि जब बार और बेंच साथ मिलकर काम करते हैं, तभी न्याय तंत्र बेहतर ढंग से काम कर सकता है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नवनिर्मित चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का स्तर अद्भुत है. इतनी बड़ी और सुविधा युक्त इमारत मेरी जानकारी में पूरी दुनिया में नहीं होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्तियों का ही नहीं वकीलों का ही नहीं, बल्कि आम आदमी का भी ध्यान रखा है.

चीफ जस्टिस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट आने वाले वादकारियों के लिए जो नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दी है यह काबिले तारीफ है. यह भी कहा कि बेहतर न्याय व्यवस्था के लिए बार और बेंच का अच्छा तालमेल होना चाहिए.

प्रयागराज की ऐतिहासिक विरासत को किया याद

सीजेआई गवई ने प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय के क्षेत्र में इलाहाबाद का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है. मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू जैसे अधिवक्ता हुए तो वहीं महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुभद्रा कुमारी चौहान जैसे साहित्यकार भी दिए. स्वतंत्रता आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद के वरदान को देश सैल्यूट करता है. आजादी के आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.