Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

बेंगलुरु भगदड़ः 12 जून को होगी अगली सुनवाई, HC से RCB के अधिकारी को नहीं मिली राहत, सीलबंद लिफाफे में जवाब देंगे AG

कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को हुई भगदड़ पर अपनी ओर से दायर याचिका की अगली सुनवाई 12 जून को तय की. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. कोर्ट ने एडवोकेट जनरल (Advocate General) शशि किरण शेट्टी को सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और कल (11 जून) तक आदेश सुरक्षित रख लिया.

सुनवाई के दौरान एजी शशि किरण शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है. उनका कहना है कि न्यायिक आयोग का गठन किया गया है, जिसे रिपोर्ट देने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

बहस करने की पोजिशन में नहींः AG शेट्टी

शशि किरण शेट्टी ने कोर्ट से कहा, “हम आज मामले में बहस करने की पोजिशन में नहीं हैं, मुझे समय चाहिए. कृपया कल तक का समय दें. मेरा ऑफिस सुबह 5 बजे से काम कर रहा है. मैं पूरी तरह से तैयार होने की स्थिति में नहीं हूं. मुझे समय चाहिए. मैं ब्लैक एंड व्हाइट में लिखूंगा, इसके लिए मुझे समय चाहिए, कृपया सुबह 10.30 बजे तक समय दें. इस पर जज मामले को कल तक स्थगित करने के लिए सहमत हो गए और सुनवाई सुबह 10.30 बजे तक के लिए टाल दी. कोर्ट अब कल आदेश पारित करेगा.

साथ ही शेट्टी ने सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का अनुरोध किया, जिसमें कहा गया कि लंबित जमानत याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जा रही है, मामले में दिए गए किसी भी बयान का इस्तेमाल आरोपी की ओर से किया जा रहा है.

याचिका पर 12 जून तक टली सुनवाई

स्वप्रेरणा से दायर याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सीएम जोशी ने सुनवाई की. विधान परिषद के एक पूर्व सदस्य ने याचिका में पक्षकार बनने की मांग की है. हाई कोर्ट ने भगदड़ को लेकर दायर याचिका पर आगे की सुनवाई 12 जून तक के लिए टाल दी है.

इस बीच, एक वकील ने बताया कि वह भगदड़ के संबंध में एक जनहित याचिका (पीआईएल) भी दायर कर रहे हैं. 5 जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना का कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और राज्य सरकार को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था.

निखिल सोसले को नहीं मिली जमानत

दूसरी ओर, आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया. सोसले को 6 जून को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था, तब वह दुबई के निकलने वाले थे.

अपनी याचिका में सोसले ने 6 जून की सुबह की अपनी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाया. उनका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक निर्देशों से प्रभावित थी. जस्टिस एसआर कृष्ण कुमार की सिंगल बेंच ने कल अंतरिम आदेश सुनाने से पहले सोसले के वकील और राज्य दोनों की दलीलें सुनीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.