Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बिहार चुनाव है इसलिए जातिगत जनगणना की बात हो रही है… उमंग सिंगार ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खंडवा: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खंडवा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उमंग सिंगार ने कहा कि, जातिगत जनगणना की जो बात ये अब क्यों कर रहे हैं, क्या बिहार चुनाव है इसलिए! यह फिर राहुल गांधी ने एक अलख जगाया और फिर जातिगत जानने की बात हुई इसलिए! मैं केन्द्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि 2029 में जब लोकसभा का चुनाव आएगा क्या उसके पहले आप जातिगत जनगणना पूरी करेंगें, क्या आप परिसीमन पूरा करेंगे, क्या आप महिलाओं को आरक्षण देंगे। इसमें यह सब बातें स्पष्ट होना चाहिए। नोटिफिकेशन जारी होने से कुछ नहीं होता। अगर आपकी नीयत साफ है तो इसमें स्पष्ट निर्देश देने होंगे।

बता दें कि, आज कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खंडवा प्रवास पर है और सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद कुछ ही देर में खंडवा से बुरहानपुर के धूलकोट में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने रवाना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.