Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

बांके बिहारी दर्शन से पहले गए यमुना में स्नान करने, नदी में फिसला पैर, डूब गए दो युवक

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. यहां राजस्थान से बांके बिहारी के दर्शन के लिए दो युवक यमुना में डूब गए. इनमें से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. मृत युवक की पहचान बाड़मेर के खारड़ा गांव के रहने वाले झंझार के रूप में हुई है. वहीं लापता युवक भी खारड़ा गांव का ही रहने वाला है और उसका नाम रमेश है. घटना शनिवार दोपहर बाद की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक झंझार और रमेश शनिवार को बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे. यहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले यमुना महारानी में श्रद्धा की डुबकी लगाकर आचमन करने का फैसला किया. इसके लिए वह जुगल घाट पर पहुंचे और स्नान करते समय अचानक इनका पैर फिसल गया. इससे ये गहरे पानी में चले गए. जब तक किनारे पर खड़े लोगों को एहसास हुआ, ये दोनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में और अंदर गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे.

एक युवक का शव मिला

आनन फानन में घटना की जानकारी घाट पर मौजूद गोताखोरों और पुलिस को दी गई. लेकिन जब तक बचाव कार्य शुरू होता, काफी देर हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक गोताखोरों ने झंझार को तो पानी से निकाल लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं यमुना में रमेश की तलाश जारी है. बता दें कि तीर्थ नगरी वृंदावन में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. लोग इस दौरान अपने आराध्य के दर्शन करने के साथ ही यमुना महारानी के दर्शन के लिए भी जाते हैं.

आए दिन होती है दुर्घटनाएं

इस दौरान कुछ लोग तो यमुना जल से आचमन करते हैं, लेकिन काफी लोग यहां आने के बाद डुबकी लगाने की भी कोशिश करते हैं. इसके लिए जगह जगह घाट बने हुए हैं. यहां लोगों को किनारे पर ही स्नान करने की अनुमति है, लेकिन कुछ दु:साहसी लोग गहरे पानी में चले जाते हैं. इसकी वजह से दुर्घटनाएं भी होती रहती है. पुलिस के मुताबिक शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. हालांकि पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.