Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

फिर बढ़ेगा कूनो में चीतों का कुनबा! 4 बच्चों के साथ जंगल को गुलजार करेगी गामिनी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश के श्योपुर में मौजूद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ रही है. उनका कुनबा बढ़ता जा रहा है. कूनो नेशनल पार्क में इस समय 26 चीते मौजूद हैं. इनमें से ज्यादातर चीते अभी बड़े बाड़ों में रखे गए हैं. वहीं 12 चीते ऐसे हैं, जिन्हें आजादी से घूमने के लिए जंगल में छोड़ दिया गया है. नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से यहां चीते लाए गए थे.

ऐसे में अबू खजूरी पर्यटन जोन में एक मादा चीता गामिनी, जिसे उसके दो नर और दो मादा शावकों के साथ दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था. उन्हें भी अब खुले जंगल में छोड़ा जाएगा. यानी अब वह भी बाड़े से निकलकर आजादी से जंगल में घूम सकेंगे. इसके साथ सोमवार को 5 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा, जिसके बाद खुले जंगल में घूमने वाले चीतों की संख्या मिलकार 17 हो जाएगी.

17 चीतों का दीदार हो सकेगा

इसके बाद कूनो नेशनल पार्क घूमने आने वाले लोगों को और मजा आएगा. क्योंकि उन्हें अब कूनो में सफारी के दौरान 17 चीतों का दीदार हो सकेगा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 5 चीतों को जंगल में छोड़ने के बाद चीता सफारी में साइटिंग बढ़ सकती है. इसलिए पर्यटन के लिहाज से भी ये एक अहम कदम हो सकता है. इससे पहले जंगल में छोड़े गए चीता भी पर्यटकों की नजरों में आए थे.

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

जंगल में चीतों को छोड़े जाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा! कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ खुले जंगल में छोड़ी जाएगी. सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा, जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु संकल्पित है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.