Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

प्रदेश में अब मानसून का तांडव.. 5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए ‘चेतावनी’ जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून की वजह से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बात करें पिछले 24 घंटो की तो अलीराजपुर, मंडला और कटनी जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली है। अलीराजपुर के काठीवाड़ा इलाके में में करीब 211mm बारिश दर्ज की गई है जबकि मंडला जिले में 131 मिली मीटर और कटनी के विजयराघोगढ़ एवं सिंगोड़ी में 110 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का आंकड़ा सामने आया है।

जारी हुआ IMD का अलर्ट

आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग ने 26 से 28 जून तक कई जिलों में अति से अति बारिश की आशंका जाहिर की है। इनमें दमोह, रायसेन, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा, नर्मदापुरम और सीधी जिले खासतौर पर शामिल है। इसके अलावा उज्जैन, जबलपुर भोपाल, इंदौर जैसे दूसरे जिलों में भी यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की सम्भावना जताई गई है।

28 जून: 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

28 जून यानी आज शनिवार को ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, रीवा और सीधी में अतिवर्षा की आशंका है। IMD ने लोगों से जलस्रोतों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को भी अलर्ट पर रहने और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.