Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पिता ने बेटे के लिए हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जारी हुए सख्त आदेश

लुधियाना: उसके बेटे को आरोपी जान से मारना चाहते है। आरोपी उस पर गवाही से मुकरने का दबाव बना रहे है। 2023 ओर 2024 में उसके बेटे पर 2 बार फायरिंग हुई है। पुलिस ने खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं किया है जिस कारण उसे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। हाईकोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने का आदेश जारी करते हुए 14 दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सूचित करने के निर्देश जारी किए गए है। उक्त जानकारी शिकायतकर्ता संजीव भारदाज निवासी सराभा नगर ने दी है।

पीड़ित संजीव का आरोप है कि उसके बेटे पर पहला हमला माडल टाऊन इलाके में अक्टूबर 2023 में हुआ जिसमें गैरी की जान बाल बाल बच गई जबकि इस वारदात में मोदी सूद के एक गोली बाजू में लगी ओर अभिजीत मंड नामक युवक के 2 गोलियां लगी है। इस घटना में पुलिस ने 10-15 युवकों के खिलाफ मोदी सूद के बयान पर केस दर्ज किया था जिसमें उसका बेटा गैरी भारदाज चश्मदीद गवाह है। केस में मुख्य आरोपी कुंवरवीर सिंह निवासी गांव बहादुर के रोड, आर्यन घुम्मन, दीपा पूरेवाल व हर्ष कुमार निवासी सराभा नगर है। आरोपी उसके बेटे पर गवाही से मुकरने का दबाव बना रहे थे। परंतु उसके बेटे ने गवाही दी जिस कारण आरोपियों ने दूसरी फायरिंग अगस्त 2024 में गैरी पर तब की जब वह सराभा नगर स्थित एक कॉफी शॉप से बाहर निकल रहा था।

रदात में भी गैरी की जान बाल बाल बची। गोलियां कार के शीशे को पर लगी। 5 राऊंड फायरिंग हुई ओर पुलिस को 2 खोल बरामद हुए। आरोपी उसके बेटे पर निरंतर दबाव बना रहे थे।  2 बार जान से मारने की कोशिश के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की परंतु उन्हें सुरक्षा तक मुहैय्या नही करवाई गई। बेटे की जान पर बन आने के कारण उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आरोपी सोशल मीडिया व फेस बुक के जरिए हथियार लहरा कर उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे है। उसके बेटे को कहा गया है कि इस बार उसकी जान नहीं बख्शी जायेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर ही थाना डिवीजन नंबर 5 कीपुलिस ने आरोपी कुंवर, आर्यन, दीपा व हर्ष के खिलाफ धमकाने व आर्म्ज एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.