Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

एक दिन पहले मनाया B’day, अगले दिन ही मां-बेटी ने एक साथ छोड़ी दुनिया

पंजाब में आज उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब लोहा नगर के बस स्टैंड के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक खन्ना के पीर खाना रोड निवासी तरुण कुमार पुत्र सुरिंदर अपनी पत्नी सुखविंदर उर्फ ​​कीर्ति और एक साल की बेटी आलिया के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सरहिंद अपने ससुराल से खन्ना जा रहा था।  इसी दौरान जब वह लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ बस स्टैंड के सामने पहुंचा तो एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सुखविंदर कौर उर्फ ​​कीर्ति और 1 साल की बच्ची आलिया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंडी गोबिंदगढ़ थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि मृतक लड़की आलिया का जन्मदिन 12 फरवरी को था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.