Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

पिता के शव की पहचान के लिए भारत पहुंचे विजय रूपाणी के बेटे, देंगे DNA सैंपल

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी. हादसे के दो दिन बाद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है. इसके पीछे की वजह शवों का बुरी हालत में जला होना है. यही कारण है कि मेडिकल टीम को शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराना पड़ा रहा है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हुई थी. उनके शव की पहचान के लिए बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच गए हैं.

विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वे किसी भी वक्त अस्पताल जाकर DNA सैंपल दे सकते हैं. ताकि शव पहचान जल्दी ही की जा सके. हादसे को 2 दिन बीत चुके हैं. कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जिसके बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक 7 शवों की शिनाख्त हो गई है.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी DNA टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने सुबह 11 बजे बीजे मेडिकल कॉलेज स्थित कासटी भवन आएंगे.

सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी

सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ परिजनों को अपनों की पहचान का इंतजार है. सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी है. मेडिकल अधिकारियों की मानें तो अब तक 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है. जैसे ही DNA रिपोर्ट सामने आती है. उनके परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे. मृतक के परिजनों और सैंपल लेने आने वाले डॉक्टरों के अलावा किसी और को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

पीएम मोदी ने की थी विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात

पीएम मोदी ने बीते दिन शुक्रवार को गांधीनगर में विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उन्होंने X पर लिखा- यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं. मैं उन्हें दशकों से जानता था. हमने साथ मिलकर काम किया, कंधे से कंधा मिलाकर, कई मुश्किल दौरों में भी. विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे. उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और बाद में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी से सेवा की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.