Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

‘पशुओं का खून बहाना उचित नहीं’ बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बकरीद से पहले एक बार वे फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की है जिनमें पशुओं का खून बहाने को अनुचित बताया हैं।

अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नियाज खान ने लिखा- ‘यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु, इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं’

जानिए कौन है IAS नियाज खान

2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। प्रमोशन के बाद वे आईएएस अफसर बनें है और इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियाज खान एक अच्छे लेखक हैं वे अब तक 7 नॉवेल लिख चुके हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी थी जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, मुस्लिम होते हुए ब्राह्मणों की तारीफ करने पर वे विवादों में रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.