Logo
ब्रेकिंग
रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त
Header Ad

पंजाब वासियों के लिए राहत भरी खबर, ड्राइविंग लाइसेंस और RC को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है, अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल आज पंजाब बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आरसी और प्रिंटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग का काम शुरू हो गया है और लंबित मामले एक महीने के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। बाता दें कि, आज विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

दरअसल, फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह ने विधानसभा में कहा कि फरीदकोट में ट्रांसपोर्ट विभाग का बुरा हाल है। नए वाहनों के 636 रजिस्ट्रेशन लंबित हैं, जबकि ट्रांसफर होने वाले पुराने वाहनों की संख्या 800 है। 451 नए ड्राइविंग लाइसेंस लंबित हैं, जिनमें से 357 ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे हैं जिनका नवीनीकरण होना है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब भर में प्रिंटिंग का काम शुरू हो गया है और लंबित मामले एक महीने के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.