Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पंजाब में तेज हवाओं ने मचाई तबाही, एक Announcement से भागे निकले लोग, पढ़ें…

 शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी ने पंजाब के बुढलाडा क्षेत्र के बोहा गांव में भारी तबाही मचा दी। तेज़ हवाओं के चलते वहां की गौशाला की छत पर रखे लोहे के शैंड अचानक गिर गए, जिससे 14 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जैसे ही गांव के गुरुघरों में अनाउंसमेंट हुई, किसान, दुकानदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। शैंड के नीचे दबी घायल और मृत गायों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

सूचना मिलते ही वेटरनरी डॉक्टरों की टीम, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल गायों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया।गौशाला के अध्यक्ष विपन गर्ग ने सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा में गौशाला को उचित सहायता प्रदान की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.