Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब पुलिस का एक्शन! शिव सेना नेता के हत्यारों का 24 घंटे में एनकाउंटर

मोगा : हाल ही में मोगा में शिवसेना नेता मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस ने मंगत राय के हत्यारों का 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर कर दिया है। इस दौरान 3 आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मोगा पुलिस और मलोट पुलिस ने बीती रात शिवसेना नेता मंगत राय मंगा की हत्या करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार करने के लिए संयुक्त अभियान के तहत उन्हें घेर लिया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कुल 5 गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ ​​दीपू पुत्र गुरप्रीत सिंह, अरुण उर्फ ​​सिंघा पुत्र बब्बू सिंह और राजवीर पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों मोगा के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि शिवसेना नेता की हत्या से पहले उन्होंने एक सैलून मालिक को भी गोली मार दी थी। इसके साथ ही मंगत राय पर फायरिंग करते समय 11-12 साल के मासूम बच्चे को भी गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.