
पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक कंचन इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर थी, जिसने मौत के 2 दिन पहले इंस्टा पर आखिरी पोस्ट शेयर की थी। तस्वीर शेयर कर कमल कौर ने “No love, no emotion… शक, शक, शक।” पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

क्या है मामला
कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी लेकिन उसका शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.